कल रात को सपना देखा फूट फूट के हिंदी रोई
कल ही मेरा जन्म दिवस है फिकर मैं सारी रात ना सोई
मैं बोली फिर रोना कैसा यह तो ख़ुशी का मौका है
हिंदी बोली रहने भी दो पल भर का बस झोंका है
मुझे पता है क्या साजिश है हो हल्ला बस करते हो
अन्दर से तुम हिन्दुस्तानी अंग्रेजी पर मरते हो
अभी उठोगे जैसे ही घर के अन्दर जाओगे
राक डांस पर झूमोगे पाप मैं गाना गाओगे
तुम तो क्या घुरहू कतवारू सब अंग्रेजी बोल रहे हैं
हेलो हाय आई ऍम सारी कह कर पॉयजन घोल रहे हैं
कहे 'आज़मी 'हिंदी जी ये कभी बाज ना आयेंगें
अंग्रेजी मैं बात करेंगे हिंदी दिवस मनाएंगे
सावित्री तिवारी ' आज़मी '
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें